उत्तर प्रदेश के गोंडा में प्रभावित डाउनलाइन मार्ग पर ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। गुरुवार (18 जुलाई) को यहां चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की 21 बोगियों के पटरी से उतरने से 4 लोगों की मौत हो गई थी। 25 घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को बहाली का काम पूरा होने के बाद सेवाएं फिर से शुरू हो गईं। हादसे में पहले तीन लोगों की मौत की जानकारी थी। शुक्रवार (19 जुलाई) सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक यात्री का शव AC कोच के नीचे दबा मिला। RPF कर्मियों ने जेसीबी की मदद से कोच हटावाया। देखा तो मिट्‌टी के अंदर शव दबा था। युवक की उम्र करीब 40 साल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आज की अन्य बड़ी खबरें…
Read More