यूपी में मानसून ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया। गुरुवार को लखनऊ, अयोध्या समेत 15 जिलों में बारिश हो रही है। मथुरा में इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर पानी भर गया। नए बस स्टैंड के पास जलभराव में स्कूल बस और एंबुलेंस फंस गईं। बच्चों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाहर निकला। फिर बुलडोजर बुलाकर एंबुलेंस को खींचकर निकाला। मौसम विभाग ने आज 62 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बिजली भी गिरने की संभावना है। पहाड़ों और प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। अयोध्या में सरयू का वाटर लेवल बढ़ा है। यहां घाट किनारों पर फ्लोटिंग जेटी लगा दी गई है…
Read More
मथुरा में बारिश में एंबुलेंस और स्कूल बस आधी डूबी:बुलडोजर से खींचकर निकाला, लखीमपुर में स्कूलों की छुट्टी; यूपी के 15 जिलों में बारिश
