तेलंगाना के हैदराबाद में एक नामी रियल एस्टेट कपंनी में काम करने वाली 26 साल की महिला से उसके कलीग्स ने गैंगरेप किया। दो आरोपियों ने पहले महिला को सॉफ्ट ड्रिंक और मिठाई में नशा देकर बेहोश किया। फिर कार में उसके साथ रेप और मारपीट की। करीब साढ़े चार घंटे टॉर्चर के बाद आरोपियों ने महिला को उसके हॉस्टल छोड़ दिया। घटना रविवार (30 जून) की रात मियापुर इलाके में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों रियल एस्टेट कपंनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव हैं। इनकी पहचान 39 साल के सांगा रेड्डी और 25 साल के जनार्दन रेड्डी के रूप में हुई है। कलीग्स के साथ साइट विजिट पर गई थी महिला
टाइम्स ऑफ इंडिया ने हैदराबाद पुलिस के हवाले से बताया कि महिला और दोनों आरोपी रविवार सुबह साइट विजिट के लिए यदाद्री की ओर गए थे। आरोपियों ने महिला को मियापुर में हॉस्टल के पास से कार में अपने साथ बिठाया था। हैदराबाद लौटते समय रात करीब 10.30 बजे आरोपियों ने एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के पास कार रोक दी और कहा कि गाड़ी खराब हो गई है। उन्होंने महिला को खाना ऑफर किया…
Read More
हैदराबाद में महिला से कार में गैंगरेप:कलीग्स ने नशा देकर चार घंटे टॉर्चर किया, फिर हॉस्टल के बाहर छोड़ गए; दो गिरफ्तार
