महाराष्ट्र में वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर हो रहे सरकारी कार्यक्रमों को लेकर विवाद छिड़ गया है। समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी ने मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम का निमंत्रण ठुकरा दिया। साटम ने उन्हें उनके घर के पास होने वाले वंदे मातरम् के सामूहिक गायन कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। वंदे मातरम् के 150 साल पूरे हुए महाराष्ट्र सरकार वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सप्ताहभर का उत्सव मना रही है। इसी उत्सव के तहत राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक कार्यक्रम के लिए मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए समाजवादी पार्टी नेता अबू आसिम आजमी को आमंत्रित किया। निमंत्रण के जवाब में आजमी ने कहा उन्होंने आगे लिखा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही साफ कर चुका है कि किसी को भी राष्ट्रीय गीत गाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। जब विधानसभा में वंदे मातरम् गाया जाता है…
Read More
महाराष्ट्र में वंदे मातरम गाने पर छिड़ा विवाद:आजमी बोले
