दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने BRS नेता के. कविता की डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज कर दी। 5 अगस्त हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई 7 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी थी। कविता के वकील ने कोर्ट से बहस के लिए समय मांगा था और CBI मामले में डिफॉल्ट जमानत की मांग की थी। कविता के वकील ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि वे जमानत याचिका पर जोर नहीं देना चाहते हैं। कृपया इसे वापस लेने की अनुमति दें। इस पर स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने याचिका वापस लेने का निर्देश दिया। इससे पहले कविता की नियमित जमानत याचिकाओं को ट्रायल कोर्ट और हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था। दरअसल…
Read More