राजस्थान के चुरू में भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट क्रैश में शहीद हुए पायलट हरियाणा के रोहतक के रहने वाले लोकेंद्र सिंह सिंधु (44) थे। वह रोहतक में देव कॉलोनी के रहने वाले थे। इस हादसे की सूचना परिवार को बुधवार को दोपहर बाद मिली। शहीद पायलट लोकेंद्र के पिता जोगेंद्र सिंधु महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट हैं। उन्होंने कहा कि लोकेंद्र की पत्नी सुरभि सिंधु डॉक्टर हैं। बेटे की पत्नी का भाई भी एयरफोर्स में ही सूरतगढ़ में तैनात है। उसने ही सुरभि को लोकेंद्र के शहीद होने की जानकारी दी। परिवार के मुताबिक लोकेंद्र सिंधु एयरफोर्स में स्क्वॉड्रन लीडर के तौर पर तैनात थे। फिलहाल परिवार इस हादसे के बाद से सदमे में है…
Read More
राजस्थान जगुआर क्रैश, रोहतक के पायलट शहीद:एयरफोर्स में स्क्वाड्रन लीडर थे; डॉक्टर पत्नी को मिली ह
