धार में दशहरे पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर रावण का दहन किया जाएगा। रावण के पुतले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेनाध्यक्ष आसिम मुनीर की फोटो लगाई गई है। पुतले के हाथ में थमाई तलवार पर पाकिस्तान का झंडा बनाया गया है। बदनावर के शासकीय महाविद्यालय परिसर में 71 फीट के पुतले का दहन आतिशबाजी के साथ रात करीब साढ़े 9 बजे किया जाएगा। इसे बनाने में करीब साढ़े तीन लाख रुपए का खर्च आया है। बुधवार शाम तहसीलदार सुरेश नागर और टीआई अमित सिंह कुशवाह ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। सेना के पराक्रम को यादगार बनाने के लिए चुनी थीम
कार्यक्रम के आयोजक चंद्रभानु सिंह सोलंकी व संयोजक ग्राम पंचायत खेड़ा के सरपंच योगेश मुकाती हैं। उन्होंने बताया कि सेना के बहादुर जवानों ने पाकिस्तान को घर में घुसकर जिस प्रकार से मुंहतोड़ जवाब दिया था…
Read More