केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जोधपुर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जोधपुर एम्स के मुताबिक मंगलवार सुबह 11 बजकर 52 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वे मूलतय: पाली जिले के जीवंद कला निवासी थे और बाद में परिवार के साथ जोधपुर में बस गए थे। रातानाडा भास्कर चौराहा के पास महावीर कॉलोनी में उनका घर है। अपने गांव में वे सरपंच भी रह चुके हैं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। दाऊलाल वैष्णव ने जोधपुर में एक वकील और कर सलाहकार के रूप में लंबे समय तक कार्य किया। दोपहर बाद होगा अंतिम संस्कार
उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर जोधपुर के कागा स्थित वैष्णव समाज के श्मशान घाट पर किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा में परिवार…
Read More
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन:पिछले कुछ समय से बीमार थे, जोधपुर एम्स में चल रहा था इलाज
