केरल हाईकोर्ट ने सोमवार को लाइबेरियाई जहाज MSC एल्सा 3 के सहयोगी जहाज MSC अकीकेता 2 को जब्त करने का आदेश दिया। 25 मई को MSC एल्सा 3 राज्य के समद्र तट पर डूब गया था। इससे हुए पर्यावरणीय और आर्थिक नुकसान पर केरल सरकार ने मुआवजे के लिए याचिका लगाई थी। इसके जवाब में कोर्ट ने यह आदेश दिया है। दोनों जहाज MSC मेडिटेरेनियन शिपिंग कंपनी के हैं। राज्य सरकार ने 9531 करोड़ रुपए के नुकसान का दावा किया है। इसमें पॉल्यूशन कंट्रोल और राहत कार्य की लागत समेत मछुआरों को हुए नुकसान का भी मुआवजा शामिल है। जब्ती का आदेश कानूनी कार्यवाही जारी के दौरान सरकार के दावे को सुरक्षित करने के लिए दिया गया है। अब मामला सुलझने तक जहाज भारत से बाहर नहीं जा सकेगा। लाइबेरिया का कार्गो शिप MSC एल्सा 3 25 मई को केरल में कोच्चि तट पर डूब गया था। इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) और नेवी ने सभी 24 क्रू मेंबर्स को बचा लिया गया था। शिप पर लदे 643 से ज्यादा कंटेनर्स में कैल्शियम कार्बाइड…
Read More
