लेडी प्रिंसिपल से अश्लील चैटिंग के बाद अब लुधियाना के मेयर पति की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसमें मेयर इंद्रजीत कौर का पति रवि आनंद उर्फ लक्की लेडी प्रिंसिपल से बार-बार पिक (फोटो) मांग रहा है। लेडी प्रिंसिपल लगातार उसकी डिमांड को नकार रही है। लेडी प्रिंसिपल उसके साथ और बातें करने लगी लेकिन रवि आनंद घूम फिरकर पिक मांगने पर अड़ा रहा। करीब सवा 2 मिनट की कॉल रिकार्डिंग में रवि आनंद ने 9 बार लेडी प्रिंसिपल से पिक मांगी है। प्रिंसिपल बार-बार उसे कहती रही कि वो पिक नहीं देगी। आखिर में तो लेडी प्रिंसिपल ने उसे यहां तक कह दिया कि रिश्ते की कुछ शर्म भी होती है। लेडी प्रिसिंपल का दावा है कि यह कॉल रिकार्डिंग उसने फेसबुक मेसेंजर से की है। लेडी प्रिंसिपल ने रवि आनंद की अब तक जितनी भी चेटिंग सार्वजनिक की है उनमें रवि आनंद बार-बार फिगर फोटो मांग रहा था। लेडी प्रिंसिपल और मेयर पति के बीच बातचीत हूबहू पढ़ें… रवि आनंद: प्रिंसिपल बहुत तेज है
लेडी प्रिंसिपल: तेज होकर ही काम चल रहा है अब हम #$%$ थोड़े हैं कि अब फ्री में एडमिशन थोड़े करेंगे। पागल ही होंगे एक तो आदमी नहीं सिर पर दूसरा बच्चे बनकर काम करें। जो 19 साल से स्कूल चला रहा है वो तेज नहीं होगा। मैं तो पहले ही तेज थी। जब तू काम करता था तब मैं तेज नहीं थी क्या…
Read More
लुधियाना
