लेह में रविवार को कर्फ्यू का पांचवां दिन। पहले लगा कि कर्फ्यू में ढील होगी तो लोग खुलकर बात कह पाएंगे, पर गिनती के ही लोग बाहर निकले हैं। हर तरफ सन्नाटा। सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बावजूद शांति बनी हुई है। 24 सितंबर की हिंसा में 3 युवा और 46 वर्षीय एक पूर्व सैनिक सेवांग थार्चिंग मारे गए। थार्चिंग करगिल युद्ध लड़ चुके थे। 1996 से 2017 तक सैनिक और लद्दाख स्काउट्स के हवलदार के रूप में सैन्य सेवा दे चुके थे। इन चार में से दो जिग्मेट दोरजय और स्टांजिन नामज्ञाल का अंतिम संस्कार रविवार को हुआ। लोकल और राष्ट्रीय मीडिया भी इसमें शामिल होना चाहता था…
Read More