बांग्लादेश में दो हिंदुओं की हत्या का विरोध जारी है। इस बीच पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने 100 करोड़ हिंदुओं का हवाला देते कहा कि बांग्लादेश को गाजा जैसा सबक सिखाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने जैसे ऑपरेशन सिंदूर कर पाकिस्तान को सबक सिखाया था। इसे लेकर बंगाल सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा ने नफरत और कट्टरता को अपनी पहचान बना लिया है। TMC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- सुवेंदु अधिकारी ने एक बार फिर अपनी फासीवादी सोच दिखाई है। सुवेंदु का कहना है कि बांग्लादेश को वैसा सबक सिखाना चाहिए जैसा इजराइल ने गाजा को सिखाया था…
Read More