हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस बिना बरसे कमजोर पड़ गया है। इससे तापमान में भारी उछाल दर्ज किया गया है। सोलन में सोमवार का दिन आज तक का दिसंबर का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। यहां का पारा नॉर्मल से 7.8 डिग्री ज्यादा के उछाल के साथ 28.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इससे पहले दिसंबर महीने का सोलन का रिकॉर्ड तापमान 21 दिसंबर 2016 को 28.0 डिग्री सेल्सियस था। शिमला का अधिकतम तापमान भी सोमवार को आज तक का दूसरा सर्वाधिक दर्ज किया गया। शिमला का पारा नॉर्मल से 7.6 डिग्री ज्यादा के साथ 21.6 डिग्री पहुंच गया है…
Read More