हरियाणा के पानीपत में पकड़े गए पाकिस्तानी जासूस नोमान इलाही पर दर्ज FIR की एक्सक्लूसिव कॉपी भास्कर को मिली है। जिससे खुलासा हुआ कि किसी मुखबिर के जरिए नोमान पकड़ा गया। नोमान के पास 3 मोबाइल नंबर थे। इनमें एक नंबर से वह परिजनों व दोस्तों से बात करता। बाकी 2 नंबर उसने सिर्फ पाकिस्तान बैठे आतंकियों से बातचीत करने के लिए रखे थे। वह पाकिस्तान में बैठे ISI के हैंडलर इकबाल काना के टच में था। काना से उसकी 4 मोबाइल नंबरों पर बात होती थी। उसके मोबाइल में आतंकी काना का वॉयस नोट भी मिला। जिसमें पाकिस्तान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एयर स्ट्राइक के बाद आतंकी उससे पठानकोट और गुरदासपुर से आने वाली फौज और फौज के सामान के बारे में जानकारी मांग रहा था। पाकिस्तानी जासूस नोमान इलाही पर दर्ज FIR की पूरी कॉपी पढ़ें पानीपत के सेक्टर 29 थाने में सब इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने शिकायत दी। SI महावीर ने कहा- CIA-1 की टीम गश्त पर सेक्टर 25 में कृष्णा गार्डन कॉलोनी चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक नोमान इलाही निवासी हाली कॉलोनी फ्लोरा चौक के पास खड़ा है। उसके पास एक कॉलिंग और 2 वॉट्सऐप नंबर हैं। जिनसे वह पाकिस्तान में इकबाल के 4 नंबरों पर कॉल व वॉट्सऐप के जरिए बात करता है। वह भारतीय सेना की गतिविधियों और अन्य खुफिया जानकारी दुश्मन देश पाकिस्तान को भेज रहा है। जिससे भारत की सम्प्रभुता…
Read More
हरियाणा में पाकिस्तानी जासूस पर दर्ज FIR की कॉपी पढ़ें:आतंकी का मैसेज, पठानकोट-गुरदासपुर से फौजियों
