हरियाणा में नायब सिंह सैनी की अगुआई वाली BJP सरकार ने महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने का ऐलान कर दिया है। CM सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बजट पेश करते हुए सदन में इसकी घोषणा की। इसके लिए 5 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। ‘दैनिक भास्कर’ ने 16 मार्च को ही खुलासा कर दिया था कि सैनी सरकार विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा करते हुए बजट में महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह देने का ऐलान करने जा रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही इस पर मुहर लग गई। हरियाणा सरकार ने इस योजना को लाडो लक्ष्मी योजना नाम दिया है। महिला मंत्रियों ने बजाई ताली
CM सैनी ने बजट पेश करते हुए जब महिलाओं के लिए यह घोषणा की तो सदन में खूब तालियां बजीं। सरकार में शामिल दोनों महिला मंत्रियों श्रुति चौधरी और आरती राव ने मेज थपथपाकर इस घोषणा का स्वागत किया। CM के इस ऐलान के बाद सदन में थोड़ी देर के लिए हंसी-मजाक का माहौल बन गया। CM ने कहा कि हरियाणा में महिलाओं के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। इसके बाद सदन में सत्तापक्ष के सदस्यों ने ठहाके लगाए। पूर्व CM ने पूछा- क्राइटेरिया क्या है…
Read More