हरियाणा विधानसभा चुनाव में सबका फोकस 21 फीसदी दलित वोटरों पर है। भाजपा से लेकर कांग्रेस, इनेलो-बसपा और जेजेपी-आसपा ने दलित मतदाताओं को रिझाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। कई चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को दलित विरोधी बताया है। उन्होंने गोहाना-मिर्चपुर कांड के जरिए कांग्रेस को घेरने का प्रयास किया है। वहीं राहुल गांधी कई बार खुद को और अपनी पार्टी को दलितों का पक्षधर बताते रहे हैं। वह लगातार जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाकर दलितों और पिछड़ों को न्याय दिलाने की बात कहते हैं और भाजपा पर आरोप लगाते हैं कि वह दलितों और पिछड़ों को समान अवसर नहीं देती है। इस बीच वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस में दलित चेहरा एवं पूर्व सांसद अशोक तंवर की एंट्री हुई है। उनका 9 सीटों पर असर है। इनमें सिरसा…
Read More
हरियाणा में सबका फोकस 21% दलित वोटर पर:मोदी ने गोहाना-मिर्चपुर कांड याद दिलाया, राहुल गांधी
