हरियाणा मेडिकल ऑफिसर (ग्रुप-A) के 450 पदों पर एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस, रोहतक (UHSR) की ओर से जारी शेड्यूल में परीक्षार्थियों के लिए बाली और मंगलसूत्र समेत सभी तरह के गहने बैन रहेंगे। अभ्यर्थी डॉक्टरों के लिए जारी की गई इस गाइडलाइन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ डॉक्टर अभ्यर्थियों ने इसको लेकर ऑब्जेक्शन उठाया है। उन्होंने दैनिक भास्कर एप की टीम से बात करते हुए बताया कि 20 जनवरी को ही हरियाणा सरकार ने आदेश जारी कर सिख अभ्यर्थियों के लिए कृपाण और विवाहित महिलाओं के लिए मंगलसूत्र पहनने की छूट दी थी। सरकार का वही आदेश मेडिकल ऑफिसर (MO) एग्जाम में भी लागू किया जाना चाहिए। कई ऐसी डॉक्टर महिलाएं हैं…
Read More