हरियाणा की MLA रेसलर विनेश फोगाट एक बार फिर से अखाड़े में उतरने को तैयार हो गई है। पहलवान से MLA बनीं विनेश फोगाट की जिंदगी में जन्म से ही उथल-पुथल रही है। 9 साल की उम्र में पिता को खो देने के बाद अखाड़े में पहली बार कदम रखा था। हरियाणवीं रेसलर विनेश फोगाट का साल 2023 में कुश्ती संघ अध्यक्ष से टकराव हुआ। इसके बाद साल 2024 के पेरिस ओलिंपिक में 100 ग्राम वजन बढ़ने से डिसक्वालिफाई होने पर रेसलिंग छोड़ दी थी। खेल छोड़ने के बाद कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। 2024 में ही चुनाव जीत कर जींद के जुलाना से MLA बनीं। अब वे एक बेटे की मां भी हैं। इसी बीच 12 दिसंबर 2025 को विनेश ने फिर से अखाड़े में उतरने की घोषणा कर सबको चौंका दिया है। विनेश फोगाट ने अपने सोशल मीडिया X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की है। विनेश फोगाट का जन्म हरियाणा के भिवानी जिले के गांव बलाली में हुआ…
Read More