देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश तेज हो गई है। शुक्रवार को पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में रविवार से तेज बारिश हो रही है। शिमला के कोटखाई और जुन्गा में देर रात लैंडस्लाइड से 3 लोगों की मौत हो गई। हिमाचल में कुल्लू समेत 10 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद हैं। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन सहित 4 नेशनल हाईवे और 800 से ज्यादा सड़कें बंद पड़ी हैं। सिरमौर जिले के ददाहू में गिरी नदी उफान पर है। लोगों को घर खाली करने के आदेश दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधल के गुंडी इलाके में लैंडस्लाइड से लगभग 12 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। रियासी जिले में अचानक आई में बाढ़ में मां-बेटा बह गए। डोडा जिले के अस्सार में चेनाब नदी में अचानक बाढ़ आने से आठ लोग बह गए। हालांकि…
Read More
हिमाचल के शिमला में लैंडस्लाइड, 3 की मौत:जम्मू-कश्मीर के राजौरी में 12 मकान ढहे; पंजाब में स्कूलों की
