हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट की चेतावनी के बीच रातभर भारी बारिश हुई। शिमला के जुन्गा में एक मकान जमीदोंज होने से बाप-बेटी की मौत हो गई। इसमें कई पालतू मवेशी भी मलबे में दब गए। मृतक की पहचान वीरेंद्र कुमार (35) निवासी डूबले और उनकी 10 साल की बेटी के तौर पर हुई है। पत्नी के घर से बाहर होने की वजह से बच गई। वहीं शिमला के कोटखाई में भूस्खलन से एक घर ढहने के बाद वृद्ध महिला कलावती की मलबे में दबने से मौत हो गई। रोहड़ू के दयार मोली गांव में रात में भूस्खलन से कई घरों को खतरा पैदा होने के बाद 4 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। हमीरपुर के चबूतरा गांव में भी बीती रात को दो मकान ढह गए। सिरमौर जिला के चौरास के शाईमी में पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से एक मकान गिर गया। इससे महिला मलबे में दब गई। रात में पत्थर गिरने की आवाजें सुनकर बाहर निकले पति की जान बच गई। मौसम विभाग ने 6 जिले ऊना…
Read More