हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के संगड़ाह क्षेत्र में एक नागा साधु के साथ कथित तौर पर पंचायत उप प्रधान और ग्रामीणों ने दबंगई दिखाई। आरोप है कि साधु की जबरन दाढ़ी और जटाएं काट दी गईं। पीड़ित नागा साधु प्रवेश गिरी ने FIR करवा दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला संगड़ाह से सटे गांव लगनू गांव का है। बताया जा रहा है कि नागा साधु चार-पांच साल से गांव में रह रहा था। बीते 15 जनवरी को ग्रामीणों ने साधु के साथ बदसलूकी की। 17 जनवरी को साधु ने संगड़ाह पुलिस थाना में FIR कराई। इसके एक दिन बाद साधु के साथ कथित जोर जबरदस्ती और जटाएं काटने से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। यह घटना न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी है…
Read More