हिमाचल प्रदेश की अटल टनल रोहतांग में दिल्ली के पर्यटकों द्वारा हुड़दंग मचाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला रविवार का बताया जा रहा है। मनाली पुलिस ने DL-3CCU-3909 नंबर गाड़ी का 1500 रुपए का चालान काटा है। वायरल वीडियो में 8 से 10 हुड़दंगी नजर आ रहे हैं। इनमें से कुछ युवक अर्धनग्न होकर हुड़दंग मचा रहे हैं। दिल्ली से आए टूरिस्ट अपनी गाड़ी को बीच सड़क पर खड़ा कर देते हैं। इसके बाद गाड़ी में लाउड म्यूजिक चलाकर बीच सड़क पर नाचने लग जाते हैं। इससे सड़क पर टनल में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। टनल में गाड़ी रोकने पर प्रतिबंध बता दें कि टनल में हर 20 मीटर पर स्पीड लिमिट और गाड़ी न रोकने की चेतावनी लगी है। यहां गाड़ी खड़ी करना…
Read More
हिमाचल में दिल्ली के पर्यटकों ने मचाया हुड़दंग,VIDEO:अटल टनल में सड़क पर कपड़े उतारकर किया डांस; पुलिस
