भिवानी के गांव दांगकलां निवासी सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान को भावभीनी विदाई दी गई। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर जम्मू काश्मीर से गांव लाया गया। जहां सभी ने जवान को भावभीनी विदाई दी। बीएसएफ की टुकड़ी ने अपनी बंदूकें नीचे करके सलामी दी। इस दौरान डीएसपी दिलीप सिंह व नायब तहसीलदार संजय शर्मा सहित बीएसएफ के जवान व ग्रामीण मौजूद रहे। गांव दांग कलां के सरपंच प्रतिनिधि परमजीत यादव ने बताया कि विक्रम सिंह जम्मू में ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान परिवार को सूचना मिली की विक्रम सिंह को गोली लग गई है। जिसके कारण विक्रम सिंह की शहादत हो गई। 1999 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे गांव दांगकला निवासी विक्रम सिंह बीएसएफ की 54वीं बटालियन में हवलदार के पद पर तैनात थे। वे 1999 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। तब से वे लगातार अपनी ड्यूटी कर रहे थे। 45 वर्षीय विक्रम सिंह दो बच्चों (एक लड़का और एक लड़की) के पिता थे। उनका बड़ा बेटा ग्रुप-डी में कार्यरत है और बेटी पढ़ाई कर रही है। विक्रम सिंह जम्मू में तैनात थे। तीन भाईयों में थे सबसे बड़े
गांव दांगकलां के सरपंच प्रतिनिधि परमजीत यादव ने बताया कि विक्रम सिंह तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। वहीं करीब ढाई-तीन महीने पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गया था। वहीं अब उनकी शहादत की सूचना मिली है। इसके बाद पूरे गांव में गमगीन माहौल हैं। वहीं सभी ने नम आंखों से विक्रम सिंह को अंतिम विदाई दी।…
Read More
