एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने AAP नेता और पूर्व विधायक सत्येंद्र जैन के खिलाफ दिल्ली में 571 करोड़ रुपए के सीसीटीवी प्रोजेक्ट घोटाले में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है। जाॅइंट कमिशनर और ACB चीफ मधुर वर्मा के मुताबिक, सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगाने में देरी के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) पर लगाए गए 16 करोड़ रुपए के जुर्माने को मनमाने ढंग से माफ कर दिया। इसके बदले जैन ने 7 करोड़ रुपए की रिश्वत ली थी। BEL के अधिकारी ने गड़बड़ी की शिकायत की थी सीसीटीवी प्रोजेक्ट में इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कंपनी ने कैमरे इंस्टॉल करने में गड़बड़ी की थी। प्रोजेक्ट खत्म होने तक ज्यादातर कैमरे खराब पाए गए थे। सत्येंद्र जैन इस प्रोजेक्ट के नोडल ऑफिसर थे। जांच के दौरान BEL के एक अधिकारी ने गड़बड़ी की शिकायत की…
Read More