रायपुर में एक जापानी महिला का लावारिस हालत में बैग मिला है। काले रंग के बैग में लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और पासपोर्ट भी है। इसके अलावा इसमें टोक्यो से दिल्ली और जयपुर का एयर टिकट भी बरामद हुआ है। बैग में इसके अलावा और भी कई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने जापानी एंबेसी को जानकारी भेजी है। साथ ही महिला की तलाश भी की जा रही है। मामला पुरानीबस्ती थाना इलाके के प्रोफेसर कॉलोनी का है। कचरे के ढेर में पड़ा था बैग प्रोफेसर कॉलोनी में रहने वाले एक युवक को रात करीब 10 बजे टहलते हुए कचरे के ढेर में एक बैग दिखा। जब उसने बैग को खोलकर देखा तो अंदर लैपटॉप और डॉक्यूमेंट थे। उसने फौरन पुरानी बस्ती पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी योगेश कश्यप मौके पर पहुंचकर बैग की तलाशी ली। तो उसमें महिला का पासपोर्ट मिला। महिला बैंकिंग सेक्टर से जुड़े होने की आशंका पुलिस जांच में महिला की पहचान फ़ुकिको ओतसूबो (उम्र 65) के रूप में हुई है। वह जापान की राजधानी टोक्यो के पास किसी शहर की रहने वाली बताई जा रही है। वह मर्चेंट बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी हो सकती है। बैग से बैंक से जुड़े डॉक्यूमेंट मिले हैं। बैग रायपुर में कैसे पहुंचा…
Read More