फ्रांस ने भारत को 114 राफेल फाइटर जेट देने का प्रस्ताव सौंप दिया है। 3.25 लाख करोड़ रुपए के सौदे में फाइटर जेट का बड़े पैमाने पर स्थानीय स्तर पर निर्माण और उत्पादन शामिल है। यानी इसमें लगने वाले कलपुर्जे स्वदेशी फैक्टरियों में बनाए जा सकेंगे। अब रक्षा मंत्रालय और भारतीय वायु सेना इस प्रस्ताव का अध्ययन करेगी। भारत ने इस मेगा सरकारी सौदे के लिए मई महीने में फ्रांस को लेटर ऑफ रिक्वेस्ट जारी किया था। फ्रांस ने इसी का जवाब दिया है। भारत ने की थी स्वदेशी की मांग भारत की ओर से अस्त्र एयर-टू-एयर मिसाइल के विभिन्न संस्करणों को फाइटर जेट में लगाने और जेट में स्वदेशी सामग्री के उपयोग की मांग की गई थी। 94 जेट देश में ही बनेंगे सौदे के तहत फ्रांस को 114 में से 94 जेट का निर्माण भारत में नीय उद्योग पार्टनर के साथ करना होगा। यह काम डसॉल्ट एविएशन के सभी साझेदार मिलकर करेंगे…
Read More