पहलगाम आतंकी हमले के बीच बठिंडा कैंट से सेना ने पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा है। वह सेना की खुफिया विंग की कार्रवाई में पकड़ा गया। आरोपी सुनील कुमार बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उस पर जासूसी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार 10 साल से बठिंडा के बेअंत नगर में रह रहा था। वह बठिंडा कैंट में मोची का काम करता था। सेना की खुफिया एजेंसी ने शक के आधार पर उसके मोबाइल की जांच की तो उससे पाकिस्तान की एक महिला से संदिग्ध वॉट्सऐप चैट मिली। यह चैटिंग 2023 की है लेकिन सेना अधिकारियों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी एक लड़की से दोस्ती हो गई थी। जिसके बाद उक्त लड़की ने उसे पैसों का लालच दिया। पूछताछ में पता चला कि वह उक्त लड़की को बठिंडा कैंट के संबंध में जानकारी भेज रहा था। पूछताछ के बाद आरोपी को थाना कैंट पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं पुलिस को एक लड़के को पाकिस्तान से फोन कॉल आने का भी शक है। इसकी रिकॉर्डिंग सामने आई है। जिसमें शुभम नाम के लड़के से वॉट्सऐप कॉल पर बात की जा रही है। शुभम बता रहा है कि उसके पिता आर्मी में हैं लेकिन अब वे रिटायर होने वाले हैं…
Read More