महाराष्ट्र के बांद्रा में मंगलवार सुबह क्रोमा शोरूम में आग लग गई। ये शोरूम लिंकिन रोड स्थित 4 मंजिला स्क्वायर मॉल बिल्डिंग में बना है। क्रोमा शोरूम बिल्डिंग के बेसमेंट में है। आग ऊपरी माले तक पहुंच गई है। हालांकि अब तक किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस आग के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। इनमें दिख रहा है कि पूरी इमारत आग की लपटों से घिरी हुई है। सुबह 4 बजे लगी इस आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां आग को बुझाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड मुंबई पुलिस…
Read More