रविवार 4 मई को हुई NEET-UG 2025 की परीक्षा में गड़बड़ी की कोशिश थी। इसे लेकर ओडिशा पुलिस ने भुवनेश्वर से एक इंटरस्टेट गैंग के चार सदस्यों को पकड़ा है। इन पर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए NEET के अभ्यर्थियों से पैसे लेने का आरोप है। पकड़े गए 4 लोगों में एक बिहार का अरविंद कुमार है। वहीं झारखंड के प्रियदर्शी कुमार और ओडिशा के सुनील सामंत्रे और रुद्र नारायण बेहरा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कैंडिडेट्स से 20 से 30 लाख में डील हुई थी। पुलिस आयुक्त एस देवदत्त सिंह ने बताया- ‘ओडिशा के दो लोगों समेत चार को भुवनेश्वर की स्पेशल क्राइम यूनिट ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि गैंग के सदस्य छात्रों को मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन दिलाने का वादा करके उनसे पैसे लेते थे। गैंग की प्लानिंग सॉल्वर को परीक्षा में बिठाने की थी।’ फर्जी कैंडिडेट असली की जगह देते परीक्षा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक…
Read More
