भारत की पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक के दौरान बठिंडा के जिस खेत में प्लेन क्रैश हुआ, वह पंजाब पुलिस के घेरे में है। 2 किलोमीटर दूर ही यहां आम लोगों और मीडिया की एंट्री बंद हैं। सिर्फ अधिकारी जा रहे हैं। दैनिक भास्कर हालात देखने पहुंचा तो घटनास्थल से लेकर अस्पताल में घायलों से मिलने तक पर पुलिस का पहरा दिखा। यहां घटना के चश्मदीदों से बातचीत हुई तो उन्होंने कहा कि पहले तो चिंगारियां निकलती हुई जलती चीज नीचे गिरते दिखी। फिर उसमें जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद उसके टुकड़े-टुकड़े हो गए। बाद में पता चला कि वह प्लेन था। हालांकि यह प्लेन किसका और कौन सा है…
Read More
