भारत के पाकिस्तान पर की एयर स्ट्राइक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कहानी बताने वाली भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी हिसार मिलिट्री स्टेशन में तैनात रह चुकी हैं। कर्नल सोफिया ने 6 साल पहले सिरसा बस स्टैंड के पास स्थित राजकीय नेशनल कॉलेज में प्लेसमेंट सेल की ओर से मोटिवेशन सेमिनार में 20 मिनट का मोटिवेशनल लेक्चर दिया था। जिसमें कर्नल सोफिया ने कहा था कि परिवार के एक सदस्य को सेना के लिए जरूर तैयार करें। बुधवार को एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ प्रेस ब्रीफिंग देने वाली कर्नल सोफिया आर्मी कम्युनिकेशन की एक्सपर्ट हैं। वह देश को मिलिट्री ऑपरेशन की जानकारी देने मीडिया के सामने आईं तो हिसार और सिरसा में उनकी पुराने यादें ताजा हो गईं। 6 साल पहले लेक्चर में कर्नल सोफिया की कहीं 3 अहम बातें…
Read More
