मप्र हाईकोर्ट की इंदौर बेंच के जज जस्टिस दुप्पला वेंकट रमण ने कहा कि 2023 में गृह राज्य आंध्र प्रदेश से दुर्भावना और परेशान करने के लिए उनका ट्रांसफर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट किया गया। जस्टिस रमण 2 जून को रिटायर हो रहे हैं। मंगलवार को अपने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही। जस्टिस रमण ने जजों और बार के सदस्यों के सामने कहा कि ‘ऐसा लगता है कि मेरा तबादला आदेश गलत इरादे और मुझे परेशान करने के लिए किया गया। मुझे मेरे गृह राज्य से ट्रांसफर कर दिया गया था। मैं उनके अहंकार के संतुष्ट होने के लिए खुश हूं। अब वे रिटायर हो चुके हैं। ईश्वर न तो क्षमा करता है और न भूलता है। उन्हें दूसरे तरीके से भी कष्ट उठाना पड़ेगा।’ मेरे आवेदन पर न तो विचार किया…
Read More
