हिमाचल की राजधानी शिमला में संजौली मस्जिद मामले में आज देवभूमि संघर्ष समिति कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद का बिजली-पानी काटने की मांग की। दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे प्रदर्शनकारी संजौली मस्जिद की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें संजौली मस्जिद से पहले ही सड़क पर रोक लिया। तब कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस के रोकने पर देवभूमि संघर्ष समिति कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और यहां हनुमान चालीसा का पाठ किया। देवभूमि क्षत्रिय संगठन के विजय शर्मा ने कहा…
Read More
