अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लेन हादसे के बाद डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) पूरे देश के एयरपोर्ट्स पर जांच टीमें भेज रहा है। जांच के बाद सामने आया कि मुंबई, दिल्ली सहित कई बड़े एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी खामियां हैं। DGCA ने मंगलवार को रिपोर्ट जारी की। इसमें बताया कि एक एयरपोर्ट पर रनवे पर लाइन मार्किंग ही धुंधली थी। ये प्लेन की लैंडिंग और टेकऑफ के लिए बनाई जाती हैं। एक एयरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले प्लेन के टायर घिसे हुए मिले। कुछ जगहों पर दस्तावेज सही तरह मेंटेन नहीं किए गए…
Read More