हिसार में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया पर रेप केस दर्ज कराने वाली युवती एक बार फिर कैमरे के सामने आई है। युवती ने डेढ़ मिनट का वीडियो जारी कर कहा- ‘राजस्थान के मुकाम में बूड़िया के पक्ष में पंचायत होने जा रही है। मेरी संतों से अपील है कि उसका साथ देने के बजाय मुझे न्याय दिलाया जाए। दरिंदा सरेआम घूम रहा है। मुझे व मेरे परिवार को जाने से मारने की धमकियां मिल रही हैं।’ बिश्नोई महासभा को लेकर भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई और अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया में विवाद चल रहा है। इसके बाद आदमपुर थाने में देवेंद्र बूड़िया के खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ था। कल यानी 25 जून को महासभा के विवाद को लेकर मुकाम मुक्तिधाम में बड़ी बैठक बुलाई गई है। यहां महासभा के संरक्षक कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ फैसले लिए जा सकते हैं। 3 पॉइंट में जानिए युवती ने वीडियो में क्या कहा…
Read More