अहमदाबाद जिले के साणंद स्थित ग्लेड गोल्फ रिसॉर्ट में रविवार देर रात एक हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 13 युवक और 26 युवतियों को नशे की हालत में पकड़ा। देर रात ही सभी को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद सुबह करीब 3 बजे सभी को साणंद थाने लाया गया। साणंद पुलिस ने पूरे मामले में केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि यह हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी शहर के नामी बिल्डर प्रतीक सांघी के बर्थडे पार्टी के मौके पर रखी गई थी। 50 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था
साणंद पुलिस ने बताया कि हमें रविवार रात को रेड रिसॉर्ट में हो रही एक शराब पार्टी के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस ने जब रिसॉर्ट में छापा मारा तो वहां करीब 100 लोग मौजूद थे। इनमें से करीब 50 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। रात में ही मेडिकल टेस्ट कराया गया तो इनमें से 13 युवक और 26 युवतियां नशे में पाए गए। नशे में पकड़े गए ये सभी लोग बिल्डर प्रतीक सांघी की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। पुलिस का अभियान देर रात तक जारी रहा
साणंद के डीएसपी नीलम गोस्वामी ने बताया कि देर रात को ही सभी लोगों को 4 पुलिस बसों और एक कार में मेडिकल परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया था। बड़ी संख्या में नशे में धुत लोगों के पकड़े जाने के चलते पुलिस का अभियान देर रात से सुबह तक जारी रहा। सूचना मिलते ही कई युवक-युवितयों के परिवार वाले भी थाने पहुंच गए थे। 5 सीलबंद शराब की बोतलें भी जब्त
डीएसपी नीलम गोस्वामी ने आगे बताया कि छापेमारी में साणंद थाना पुलिस…
Read More