गुजरात के सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की एक बड़ी तस्करी की कोशिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। रविवार की रात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की विजिलेंस टीम ने दुबई से सूरत आई एयर इंडिया की फ्लाइट IX-174 से उतरे दो यात्रियों की संदिग्ध गतिविधि देखी तो उन्हें रोक लिया। उनके सामान और शरीर की जांच के बाद पेस्ट के रूप में लगभग 28 किलो सोना बरामद किया गया। सूरत एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक सूरत एयरपोर्ट पर पकड़ी गई ये सबसे बड़ी सोने की खेप है। आरोपियों के हाव-भाव से शक हुआ
आरोपी उस समय पकड़े गए जब रात करीब 10 बजे दुबई की फ्लाइट आई। CISF की विजिलेंस यूनिट हवाई अड्डे के इंटरनेशनल आगमन क्षेत्र में सुरक्षा जांच में जुटी थी। इसी दौरान इन दो यात्रियों के चलने का तरीका…
Read More
