हरियाणा के करनाल के रहने वाले युवक की अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक घर से खाना लेने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। मरने वाला युवक डंकी के रास्ते अमेरिका गया था। हालांकि अब वह अमेरिका का परमानेंट सिटिजन बन गया था। मृतक के छोटे भाई ने परिजनों को उसकी हत्या की जानकारी दी। जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों ने कहा कि वह 4 दिन बाद भारत आने वाला था। इसके लिए 2 दिन बाद ही उसकी फ्लाइट थी। हत्या के बाद कैलिफोर्निया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…
Read More
