महेंद्रगढ़ निवासी 29 वर्षीय भारतीय सेना के जवान की मालखाने में हथियारों की सफाई करते समय गोली लगने से मौत हो गई। शहीद का आज (गुरुवार) देर शाम महेंद्रगढ़ में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पूर्व यात्रा भी शहर में निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे तथा भारत माता की जय के नारे लगाए। मृतक जवान की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसके कोई संतान नहीं हुई। सेना की टुकड़ी ने मातमी धुन बजाकर जवान को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। महेंद्रगढ़ की सरस्वती कॉलोनी निवासी शहीद आशीष कुमार जो 165 आरटी रेजिमेंट गुजरात में तैनात था। बीते कल (बुधवार) मालखाने में हथियारों की सफाई करते समय अचानक गोली चल गई। गोली आशीष के लगी। जिससे वह जख्मी हो गया। सेना के अन्य जवानों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद आज देर शाम शहीद आशीष का पार्थिव शरीर उनके घर पर लाया गया। चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि आज 9 मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री हिसार कैंट की टुकड़ी सूबेदार राजकुमार व 16 जवानों द्वारा सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई। यहां पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने जुलूस निकाल…
Read More