अंबाला में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की निर्माणाधीन शाखा को अगले 18 महीनों में तैयार किया जाएगा। इसको लेकर प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा इस संबंध में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा द्वारा एक पत्र उन्हें भेजा गया है। पत्र के माध्यम से बताया गया है कि एनसीडीसी के निर्माण को पूरा करने के लिए संबंधित केन्द्रीय एजेंसी सीपीडब्ल्यूडी को निर्देश दे दिए गए है कि इस शाखा का निर्माण 18 महीनों में पूरा कर दिया जाए। 17 करोड़ की लागत से हो रहा है निर्माण ऊर्जा मंत्री ने बताया कि सीपीडब्ल्यूडी को गत दिनों 1.39 करोड़ रूपए की राशि की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। गौरतलब है कि लगभग 17 करोड़ रुपए की लागत से अंबाला छावनी में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की शाखा को बनाया जा रहा है। 4 एकड़ से अधिक भूमि में बन रहा उन्होंने बताया कि इस शाखा को लगभग 4 एकड़ से अधिक भूमि पर स्थापित किया जा रहा है ताकि टेस्ट के साथ-साथ विभिन्न रोगों पर अनुसंधान भी हो सकें। इस शाखा के खुलने से हरियाणा सहित आस-पास के 7 राज्यों के विभिन्न रोगों से संबंधित टेस्ट इस शाखा में किए जा सकेंगे। एनसीडीसी शाखा के अंबाला छावनी में खुलने से प्रदेश सहित दिल्ली…
Read More
