बिजनौर में भाभी से परेशान 25 साल के सिपाही ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। सिपाही के कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने दीप्ति नाम की एक लड़की पर भी ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। सिपाही ने 2 सितंबर को जहर खाया था। हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 7 दिन से उसका इलाज चल रहा था। आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। 4 साल पहले पुलिस में भर्ती हुए थे अमित
अमित कुमार बुलंदशहर के रहने वाले थे। 2021 बैच में भर्ती हुए थे। अभी बिजनौर पुलिस लाइन में तैनात थे और नजीबाबाद की सरस्वती विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। 2 सितंबर को उन्होंने कमरे में सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर सिपाही ने मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जिले के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद सिपाही को मेरठ रेफर कर दिया गया। 7 दिन से चल रहा था इलाज…
Read More
