हरियाणा सरकार की महिलाओं को 2100 रुपए दिए जाने वाली स्कीम के लिए यूज होने वाले एप का नाम सरकार ने तय कर दिया है। इस एप को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना ऐप (DDLLYP) नाम दिया है। इस एप को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को पंचकूला से लॉन्च करेंगे। एप की लॉन्चिग को भुनाने के लिए भाजपा सरकार ने प्रदेश भर में 200 जगह कार्यक्रम रखे हैं। 192 दिन पहले बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के दौरान इस योजना का ऐलान अपने संकल्प पत्र में किया था। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की 23 से 60 वर्ष की ऐसी महिलाओं को मासिक 2100 रुपए मिलेंगे…
Read More
