अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के क्रैश की जांच को लेकर पायलट के पिता पुष्कराज सभरवाल और इंडियन पायलट्स फेडरेशन ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। इसमें कहा गया कि वे एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की जांच पर भरोसा खो चुके हैं। इसलिए हम स्वतंत्र जांच की मांग करते हैं। याचिकार्ताओं ने कोर्ट की निगरानी में जांच या कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की मांग की है। याचिकार्ताओं ने कहा कि नई टीम में स्वतंत्र स्पेश्लिस्ट और एविएशन एक्सपर्ट शामिल हों। अपील में कहा गया कि AAIB की सारी जांच बंद हो जाए और सारे सबूत कोर्ट की निगरानी वाली कमेटी को सौंप दिए जाए। सुप्रीम कोर्ट याचिका पर दिवाली के बाद सुनवाई करेगा। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान 12 जून को टेकऑफ के कुछ ही देर बाद एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गया था। इसमें 270 लोगों की मौत हो गई थी। सुमीत सभरवाल फ्लाइट के मुख्य पायलट और क्लाइव कुंदर को-पायलट थे। AAIB ने अपनी रिपोर्ट में पायलट की गलती का जिक्र किया था AAIB की 12 जुलाई को आई प्रारंभिक रिपोर्ट में पायलट की गलती का जिक्र होने से परिवार और पायलट संगठनों में नाराजगी है। रिपोर्ट के मुताबिक…
Read More
