रोहतक में ASI संदीप लाठर सुसाइड केस में अभी तक की जांच से परिजन संतुष्ट नहीं है। दिवगंत ASI के ममेरे भाई संजय देशवाल नाराजगी जताते हुए कहते हैं- “पुलिस पिछले 15 दिन से लगातार खेत में गोली का सिक्का (खोल) खोजने के लिए आ रही है। रोज सुबह फोन करके परिजनों को बुलाया लिया जाता है कि सिक्का ढूंढने आए हैं। खेत में रहने वाले नौकर से भी पूछताछ कर रही है। इसके अलावा जांच आगे नहीं बढ़ रही।” बुधवार को परिजन इस मामले में रोहतक के SP सुरेंद्र सिंह भोरिया से मिलेंगे। इसके अलावा इस केस की जांच के लिए गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को लीड कर रहे DSP दिलीप सिंह से मिलकर भी जानकारी लेंगे। संदीप लाठर ने 14 अक्टूबर को रोहतक के लाढ़ौत गांव से धामड़ रोड पर मामा के खेतों में बने कोठड़े में सिर में गोली मारकर सुसाइड किया था। गोली सिर के आरपार होकर एक पेड़ पर लगी…
Read More