जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का प्रसिद्ध ढिकाला पर्यटन जोन 15 नवंबर को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। कॉर्बेट पार्क में रात्रि विश्राम की सुविधा 15 नवंबर से शुरू होगी। अभी तक 200 से अधिक विदेशी पर्यटक रात्रि विश्राम के लिए कक्ष बुक कर चुके हैं। जनवरी 2026 तक सभी रूम फुल हो चुके हैं। ढिकाला जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान का सबसे बड़ा और सबसे लोकप्रिय सफारी क्षेत्र है। ढिकाला जोन हर साल मानसून के बाद 15 नवंबर से खुलता है और पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा क्षेत्र माना जाता है। इसे हर साल 15 जून को पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बंद कर दिया जाता है। इस साल 90 दिन पहले विदेशी पर्यटकों के लिए बुकिंग शुरू कर दी थी। वहीं भारतीय पर्यटकों के लिए 45 दिन पहले बुकिंग शुरू की गई थी। ढिकाला जोन में जंगल सफारी और रात्रि विश्राम दोनों की सुविधा उपलब्ध है…
Read More
