निर्वाचन आयोग ने सीकर के श्रीमाधोपुर के एक युवा वोटर के 7 EPIC कार्ड जारी कर दिए। सभी वोटर आईडी पर मतदाता पहचान संख्या (EPIC नंबर) अलग-अलग है। 6 वोटर आईडी पर युवक की एक जैसी फोटो, जबकि एक आईडी पर युवक की दूसरी फोटो लगी है। 12 अक्टूबर को डाक पार्सल से युवक को एक साथ 7 अलग-अलग वोटर आईडी कार्ड मिले। इस पर युवक और उसके परिजन चौंक गए। श्रीमाधोपुर विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष को इस बारे में पता चला उन्होंने AICC और यूथ कांग्रेस के ग्रुप पर इसकी जानकारी शेयर की। इसके बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर पूरे सिस्टम को हाईजैक करने का आरोप लगाया। कांग्रेस की इस टिप्पणी के बाद निर्वाचन आयोग ने इसका फैक्ट चेक करवाया और स्पष्टीकरण देकर जिम्मेदार के खिलाफ कार्यवाही की बात कही। मामले को लेकर भास्कर रिपोर्टर ने एसडीएम और निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार से बात की…
Read More
