सुप्रीम कोर्ट में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत को लेकर सुनवाई करेगा। शराब नीति मामले में केजरीवाल ने CBI की ओर से हुई गिरफ्तारी को चुनौती देने के साथ-साथ जमानत की याचिका लगाई है। मामले की सुनवाई जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने 12 जुलाई को ही केजरीवाल को ED केस में जमानत दे दी थी। लेकिन उनके खिलाफ दूसरा मामला CBI का है। इसी मामले में वे तिहाड़ जेल में हैं। ED केस में जमानत देते हुए जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा था कि केजरीवाल 90 दिन से जेल में हैं। इसलिए उन्हें रिहा किए जाने का निर्देश देते हैं। हम जानते हैं कि वह चुने हुए नेता हैं और ये उन्हें तय करना है कि वे मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं या नहीं। जस्टिस खन्ना ने कहा था कि हम ये मामला बड़ी बेंच को ट्रांसफर कर रहे हैं। गिरफ्तारी की पॉलिसी क्या है…
Read More