जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग आज केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ बैठक करेगा। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 20 अगस्त तक हो सकता है। माना जा रहा है कि अक्टूबर से लेकर नवंबर के पहले हफ्ते के बीच 6 फेज में वोटिंग होगी। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा। 9 अगस्त को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपनी टीम के साथ जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। उन्होंने कहा था कि आयोग यहां जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कोई भी बाहरी और आंतरिक ताकत चुनावी प्रक्रिया को पटरी से नहीं उतार सकती। जम्मू-कश्मीर के लोग देश को तोड़ने वालीं ताकतों को करारा जवाब देंगे। जम्मू-कश्मीर के अलावा इस साल महाराष्ट्र…
Read More
