कोलकाता के आरजी कर रेप-मर्डर को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। अब केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस प्रमुख (DGP) को लेटर लिखा है। इसमें कहा है कि अस्पताल में नाइट पेट्रोलिंग और लोगों की पहुंच (access) को नियंत्रित करने की जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्र ने 23 अगस्त को राज्यों के आला अफसरों को चिट्ठी लिखी है। इसमें देशभर के मेडिकल इंस्टीट्यूशंस में हिंसा और कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर चिंता जताई गई है। कोलकाता के अस्पताल में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर की बॉडी मिली थी
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 8 अगस्त की देर रात एक ट्रेनी डॉक्टर का रेप और फिर हत्या ही गई थी। 9 अगस्त की सुबह बॉडी मिली। इसके बाद देशभर के डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी। मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत:संज्ञान लिया और सुनवाई की। कोर्ट ने डॉक्टरों को काम पर वापस लौटने की अपील भी की। वहीं…
Read More
