इंदौर-मनमाड़ के बीच 309 किलोमीटर नई लंबी रेल लाइन डाली जाएगी। इसकी घोषणा सोमवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद कर दी गई। यह रेल लाइन मध्यप्रदेश के 4 और महाराष्ट्र के 2 जिलों से होकर गुजरेगी। 30 लाख की आबादी आजादी के बाद पहली बार अपने क्षेत्र में ट्रेन देख सकेगी। मध्य प्रदेश के तीन जिले धार और बड़वानी ट्रेन रूट से पूरी तरह कटे हुए हैं। यह रूट आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे के पेरैलल कुछ दूरी से घुमाकर निकाला जाएगा। प्रोजेक्ट पर कुल 18,036 करोड़ रुपए खर्च होंगे। केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 2029 की डेडलाइन तय की है। प्रोजेक्ट पूरा होने पर 26 एमटीपीए (मिलियन टन प्रति वर्ष) की अतिरिक्त माल ढुलाई होगी। नए प्रोजेक्ट के तहत 30 नए स्टेशन बनाए जाएंगे। नई लाइन की 5 बड़ी बातें इंदौर से सीधे महाराष्ट्र की तरफ जाने के लिए रेलवे लाइन नहीं इंदौर से मुंबई की सीधी कनेक्टिविटी इस नई लाइन से पहली बार हो सकेगी। अभी तक इंदौर से मुंबई के लिए सीधा कोई रूट नहीं है। अभी मुंबई जाने के लिए खंडवा या फिर भोपाल होते हुए जाना पड़ता है। इंदौर से सनावद…
Read More